मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मुजफ्फरनगर के अब्दुल वाहब को जमकर पीटने वाले कौन? नाम भी जानिए और विवाद भी

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई है. मारपीट उस समय की गई, जब युवक मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था.

UP News

संदीप सैनी

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 07:18 PM)

follow google news

UP News:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कजियान मोहल्ले में एक बाइक सवार मुस्लिम समाज के युवक की दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट की गई. बीच सड़क पर पिटाई की ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें...

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मामले को शांत करवाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी हैं.

नमाज पढ़कर घर लौट रहा था अब्दुल

पीड़ित युवक अब्दुल वाहब के चाचा सईद अहमद ने बताया, युवक अब्दुल वाहब पीर वाली मस्जिद में नमाज पढ़कर घर वापिस लौट रहा था. इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर यही के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक लवी, हरीश ऋषभ ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पीड़ित के चाचा का कहना है कि आरोपी बाइक से आ रहे थे. उनके हाथों में बल्ला भी था. वह अब्दुल के साथ खूब मारपीट कर रहे थे. जैसे ही वह आए तो आरोपी वहां से भाग गए.

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने लिया एक्शन

इस पूरे मामले को लेकर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया, बाइक पर जाते हुए अब्दुल वाहब के साथ मोहल्ले के लोगों ने ही मारपीट की थी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. केस दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. रोड पर ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. कार्रवाई की जा रही है.