मुजफ्फरनगर के जंगल में इस हाल में मिली संदीप की बॉडी, इसके साथ ऐसी बेरहमी किसने की?

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में लोगों ने एक लाश देखी. ये लाख संदीप की थी. संदीप दलित समाज से संबंध रखता था. क्या हुआ इसके साथ?

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar news, Muzaffarnagar crime, Muzaffarnagar police, up news, up crime

UP News

संदीप सैनी

15 Feb 2026 (अपडेटेड: 15 Feb 2026, 06:36 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जंगल में एक दलित युवक का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दे की प्रथम दृष्टया शव को देखकर ये लग रहा है कि मृतक युवक के सिर पर किसी चीज से वार किया गया है और उसकी हत्या की गई है. इसके बाद शव को जंगल में फैंककर, उसे ठिकाने लगाया है.

संदीप को किसने मारा?

ये पूरा नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के जंगल से सामने आया है. यहां 30 वर्षीय दलित युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान मलीरा गांव निवासी संदीप के तौर पर हुई है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की. फिर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हत्या आरोपी की तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तभी लोगों की नजर शव पर पड़ी. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक का किसी से विवाद भी नहीं था. वह यहां स्थित फैक्ट्री में काम करता था. 

एसपी  सिटी ने ये बताया

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, 30 साल के युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान संदीप पुत्र भंवर सिंह के तौर पर हुई है. माना जा रहा है कि किसी ने हत्या करने, शक को यहां डाला है. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले के खुलासे के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है.