कमरे से ग्राइंडर मिला… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के प्राइवेट पार्ट कटे होने वाली थ्योरी पर पुलिस ने साफ की तस्वीर!

मदन गोपाल

27 Sep 2026 (अपडेटेड: 27 Sep 2026, 05:35 PM)

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस ने जांच को लेकर अहम जानकारी दी है.

Rasik Dulari Sharan Death News

Rasik Dulari Sharan Death News

Google CTA

Rasik Dulari Sharan Postmortem Report: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस ने जांच को लेकर अहम जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज की जांच में प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला सामने आया है. हालांकि, परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं और एंगल की गहराई से जांच कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि हेमरेजिक शॉक यानि अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मौत हुई है. वहीं वृंदावन सीओ संदीप कुमार ने कहा कि जिस कमरे में दीपक लोधी रहते थे वहां एक ग्राइंडर में मिला है उनका प्राइवेट पार्ट कटने के तथ्य प्रकाश में आए हैं. पुलिस का कहना है कि यह क्यों हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढ़ें...

परिवार की शिकायत के बाद सभी पहलुओं पर जांच

सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण का मूल नाम दीपक लोधी है. पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ-साथ उनके साथ रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है. परिवार की शिकायत में पूरे मामले की छानबीन की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी पहलुओं और एंगल को देखा जा रहा है.

पुलिस ने कार्रवाई को लेकर क्या बताया

 

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी द्वारा आश्रम के साथ से कूद कर की गई आत्महत्या के मामले में उनके परिवारजनों द्वारा की गई शिकायत की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है रसिक दुलारी शरण जिनका मूल नाम दीपक लोधी है इन्होंने छत से कूद कर आत्महत्या की थी उनका कहना है कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला सामने आया है. उनका कहना है कि उनके परिवारजनों द्वारा शिकायत की गई है जिसमें पूरे मामले की छानबीन किए जाने की बात की गई है, सीसीटीवी कैमरा की जांच से यह बात सामने आई के इन्होंने प्रथम दृष्टि सुसाइड किया है, पुलिस की टीम में सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेमरेजिक शॉक यानि अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मौत बताया गया है. जिस कमरे में वह रहते थे वहां एक ग्राइंडर में मिला है उनका प्राइवेट पार्ट कटने के तथ्य प्रकाश में आए हैं. यह क्यों हुआ यह सब जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा.

CCTV फुटेज में 25 सितंबर की डेट

इससे पहले सामने आई CCTV फुटेज में 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:36 बजे का समय दिखाई दिया था. फुटेज में रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से नीचे गिरने की घटना सामने आई थी. उस समय उनके शरीर पर सफेद रंग की धोती और पीले रंग का कपड़ा था. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले की जांच को एक नया आधार मिला.

परिवार को फोन पर मिली थी गिरने की जानकारी

परिवार के मुताबिक, उन्हें फोन पर बताया गया था कि रसिक दुलारी गिर गए हैं और उन्हें सर्जरी की जरूरत है. इसके बाद परिवार वृंदावन पहुंचा था. परिवार के अनुसार, वे करीब रात 3 बजे वृंदावन पहुंचे और सबसे पहले प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए. वहां उन्हें सुबह 8 बजे के बाद मिलने के लिए बाहर इंतजार करने को कहा गया. परिवार का कहना था कि वे करीब 9 बजे वहां से निकल गए, लेकिन इस दौरान उन्हें रसिक दुलारी की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

2024 से वृंदावन में रह रहे थे रसिक दुलारी

परिवार की ओर से बताया गया था कि रसिक दुलारी साल 2024 से वृंदावन में रह रहे थे. दीक्षा लेने के बाद उनसे मिलना पहले की तुलना में मुश्किल हो गया था. परिवार के मुताबिक, जब वे उनसे मिलने पहुंचते थे तो कई बार एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता था. रसिक दुलारी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था और परिवार से फोन पर बातचीत नहीं होती थी. परिवार ने यह भी कहा था कि उन्होंने लगातार तीन दिनों तक उनसे मिलने की कोशिश की थी. परिवार की ओर से यह भी कहा गया कि आश्रम की ओर से कोई व्यक्ति उनसे मिलने नहीं आया. पुलिस के मुताबिक, दीपक लोधी का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है.