Rasik Dulari Sharan Postmortem Report: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक रसिक दुलारी शरण की मौत हेमरेजिक शॉक यानी अधिक ब्लीडिंग होने के कारण हुई है. वहीं पुलिस की जांच में उनके कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है और प्राइवेट पार्ट कटने के तथ्य सामने आए हैं. पुलिस का कहना है कि यह सब क्यों हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
ADVERTISEMENT
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आई सामने
वृंदावन सीओ संदीप कुमार ने बताया कि रसिक दुलारी शरण का मूल नाम दीपक लोधी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह हेमरेजिक शॉक बताई गई है. इसका मतलब अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उनकी मौत हुई. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जिस कमरे में दीपक लोधी रहते थे, वहां एक ग्राइंडर मिला है. जांच के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट के कटने के तथ्य भी सामने आए हैं. पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की वजह और परिस्थितियों की जांच कर रही है.
CCTV फुटेज में क्या दिखा?
पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज की जांच में प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला सामने आया है. फुटेज में 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:36 बजे का समय दिखाई दिया था. इसमें रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से नीचे गिरने की घटना सामने आई थी. घटना के समय उनके शरीर पर सफेद रंग की धोती और पीले रंग का कपड़ा था. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आई है.
परिवार की शिकायत के बाद सभी पहलुओं पर जांच
परिवार की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ उनके साथ रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक परिवार की शिकायत में पूरे मामले की छानबीन की मांग की गई है. इसलिए जांच के दौरान सामने आने वाले सभी पहलुओं और एंगल को देखा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक दीपक लोधी का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है.
ADVERTISEMENT











