मुजफ्फरनगर में अगर 14 फरवरी को मनाएंगे वैलेंटाइन डे तो सावधान रहें, इन महिलाओं ने लठों पर लगा लिया है तेल

संदीप सैनी

12 Feb 2025 (अपडेटेड: 12 Feb 2025, 09:34 AM)

UP News: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे बनाने वाले युवाओं के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से एक बुरी खबर सामने आई है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Valentine's Day, Valentine Day news, Valentine Day in Muzaffarnagar, up news, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे बनाने वाले युवाओं के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां पर क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में स्थित अपने कार्यालय पर लठ पूजन किया. इसी के साथ क्रांति सेना की महिलाओं ने उन युवक-युवतियों को चेतावनी दी, जो वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाते हैं. 

यह भी पढ़ें...

इन महिला कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि अगर कहीं किसी भी रेस्टोरेंट, होटल या फिर सार्वजनिक स्थान पर कोई भी युवक-युवती अश्लीलता फैलाते हुए पकड़े जाते हैं तो महिला कार्यकर्ताओं द्वारा इनकी लाठी-डंडों से पिटाई की जाएगी और सबक सिखाया जाएगा. क्रांति सेना की महिलाओं का साफ कहना है कि 14 फरवरी के दिन उनकी टीम जगह-जगह मोर्चा संभालेगी.

क्या बोलीं क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष?

क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया, हमारे संगठन की तरफ से आज लठपूजन किया गया है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है. हमने इसके विरोध में लठपूजन किया है. लठ को तेल लगाया गया है और उसपर कलावा भी बांधा गया है. 

पूनम चौधरी ने आगे कहा, रेस्टोरेंट, होटल या कही पर भी में अगर कोई लड़का-लड़की अश्लीलता फैलाते हुए मिल गए तो वह जिस हालत में होंगे, उसी हालत में उन पर लठ बजाएंगे. उन्होंने कहा कि ये वैलेंटाइन डे हमारा पर्व नहीं है. अगर होटल में लड़का-लड़की मिले तो हम होटल मालिक का भी इलाज कर देंगे.