मुरादाबाद मर्डर केस: जुड़वा बहन पर 40 वार करने वाले भाई की जेल में बीती खौफनाक रात

यूपी तक

• 12:34 PM • 11 Mar 2026

Moradabad Twin Sister Murder: मुरादाबाद में अपनी बहन की हत्या और मां को घायल करने वाला हार्दिक जेल में बेचैन है. जेल सूत्रों के मुताबिक उसने मां को भी मारने की योजना बनाई थी. देखिए इस खौफनाक वारदात की पूरी अपडेट.

Google CTA

मुरादाबाद में अपनी ही जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या करने वाले इंजीनियर भाई हार्दिक की जेल में पहली रात काफी बेचैनी भरी रही. जेल सूत्रों के अनुसार, वह पूरी रात सो नहीं पाया और अजीबोगरीब हरकतें करता रहा. हार्दिक जेल की बैरक में रात भर टहलता रहा, कभी दीवार से सिर टिका कर बैठ जाता तो कभी कुछ बड़बड़ाने लगता. उसकी बातें उलझी हुई थीं और वह बार-बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था. 

यह भी देखें...

चौंकाने वाला खुलासा 

हार्दिक ने दूसरे कैदियों से कहा कि उसे डर था कि उसकी मां अकेली रह जाएगी, इसलिए वह अपनी मां को भी मार देना चाहता था. उसकी इस बात से जेल के कैदी भी सन्न रह गए. उसकी संदिग्ध मानसिक हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे क्वारेंटाइन बैरक में शिफ्ट कर दिया है और डॉक्टर्स की टीम उस पर नजर रख रही है.

आपको बता दें कि 25 वर्षीय इंजीनियर हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हेमशिका पर चाकू से 40 से ज्यादा वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमले में किडनी, लिवर और हार्ट जैसे अंगों को निशाना बनाया गया था. बहन की हत्या के बाद वह अपनी मां नीलिमा को उनके ऑफिस से घर लेकर आया और उन पर भी चाकू से करीब 6 वार किए. मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

वारदात के बाद हार्दिक कार लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुरादाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया. हार्दिक और उसकी बहन दोनों गुड़गांव में जॉब करते थे और होली की छुट्टियों में मुरादाबाद आए हुए थे. घटना वाले दिन ही उन्हें वापस जाना था. घायल मां फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बदायूं में अपने भाई के घर रह रही हैं.