बिजनौर में पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुदको निर्दोष बताने वाली महिला कौन? सच जानकर पकड़ लेंगे माथा!

यूपी तक

• 03:39 PM • 20 Sep 2026

Bijnor Honey Trap: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठता था. इस मामले का खुलासा करते हुए जब जिले के एडिशनल एसपी गौतम राय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी गिरफ्तार की गई एक आरोपी महिला जोर-जोर से रोने लगी.

Google CTA

Bijnor Honey Trap: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठता था. इस मामले का खुलासा करते हुए जब जिले के एडिशनल एसपी गौतम राय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी गिरफ्तार की गई एक आरोपी महिला जोर-जोर से रोने लगी. वह पुलिस अधिकारी के सामने चीख-चीख कर खुद को निर्दोष बताने लगी और कहने लगी कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है. महिला के इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी देखें...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला

वायरल वीडियो के अनुसार जब एडिशनल एसपी गौतम राय पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी महिला बीच में ही जोर-जोर से चीखने लगी. महिला लगातार कह रही थी कि उसकी कोई गलती नहीं है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है. हालांकि इस दौरान, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को चुप कराने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाती रही.

ऐसे काम करता था यह गैंग

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग का सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा था. इस गैंग के सदस्य सबसे पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाते थे, जिनका पहले से कोई विवाद या कोई पुरानी रंजिश चल रही हो. इसके बाद गैंग की महिलाएं उन लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देती थीं. डर दिखाकर समझौते के नाम पर पैसे मांगे जाते थे. इतना ही नहीं ये गैंग मांग पूरी न होने पर पीड़ित के ऊपर कोर्ट और थानों में बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में झूठे केस दर्ज कराने की कोशिश भी करते थे.

पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा

एडिशनल एसपी गौतम राय ने बताया कि बब्बू लंगड़ा गैंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. अब तक पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस अब तक इस गिरोह के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज कर चुकी है और तीन अन्य मामलों में भी केस दर्ज किया जा रहा है.