लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, खूब बजी तालियां!

यूपी तक

20 Sep 2026 (अपडेटेड: 20 Sep 2026, 12:55 PM)

CM Yogi on Jobs: लखनऊ में यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी (UPPSC और UPSSSC) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि आज यूपी और पूरे देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है.

Google CTA

CM Yogi On Jobs: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास की राह पर आगे बड़ रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार के नए-नए मौके दे रही है. लखनऊ में यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी (UPPSC और UPSSSC) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि आज यूपी और पूरे देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने यूपी के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें अब उत्तर प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

यह भी देखें...

युवाओं को मिल रहे रोजगार के मौके

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को अवसर देना और उनके लिए अच्छा माहौल बनाना एक सरकार का मुख्य काम होता है. हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरी ईमानदारी के साथ अपनी योजनाओं को लागू कर रही है और इसी मिशन रोजगार को आगे बढ़ा रही है. 

विपक्ष पर सीएम का तीखा हमला

सीएम योगी ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज के समय में नौकरियां ही नौकरियां हैं, लेकिन पहले इन्हीं नौकरियों में डकैती डालने और लूटपाट करने के लिए चाचा-भतीजी की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी. मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले युवाओं का हक मारते थे, वो आज उपदेशक की भूमिका में काम कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि साल 2027 के चुनाव के बाद ये लोग उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे.

नौजवानों के भविष्य से हुआ खिलवाड़

अपने भाषण में सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बेटियों की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा किया और किसानों को मरने के लिए मजबूर कर दिया था.