बीजेपी ने लखनऊ से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम से पदयात्रा शुरू की है. इस पदयात्रा में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही गई है. करीब 2 से 3 किलोमीटर तक चलने वाली इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं. पार्टी इस पदयात्रा के जरिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT
बीजेपी की इस पदयात्रा का उद्देश्य कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों का मुकाबला करना है. पार्टी इस अभियान के जरिए अपने कैडर को प्रेरित करने और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट करने में जुटी है. लखनऊ से शुरू हुई इस पदयात्रा को पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तौर पर भी देखा जा रहा है.
बीजेपी की योजना इस पदयात्रा को अन्य बड़े शहरों तक पहुंचाने की है. इसके तहत पटना, बरेली, गोरखपुर और प्रयागराज में भी ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी. पार्टी इस अभियान के जरिए अपना राजनीतिक संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाना चाहती है. विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई यह पदयात्रा विपक्ष के नैरेटिव का मुकाबला करने और पार्टी की एकजुटता दिखाने की कोशिश है.
ADVERTISEMENT










