पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी शालिनी सिंह ने खास तोहफा दिया है. शालिनी ने नोएडा में अपने पिता के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से एक हेलीपैड बनवाया है. यह हेलीपैड उनके तीन हेलीकॉप्टरों में से एक की पार्किंग सुविधा के लिए तैयार किया गया है. इस तोहफे के जरिए शालिनी ने अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया है. साथ ही परिवार के लिए यात्रा की सुविधा का इंतजाम भी किया है.
ADVERTISEMENT
बृजभूषण शरण सिंह के पास गोंडा और नोएडा में हेलीपैड मौजूद हैं. नोएडा में बनाए गए इस नए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के संचालन और पार्किंग में सुविधा मिलेगी. हेलीपैड के उद्घाटन समारोह में पूजा-पाठ किया गया, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया. शालिनी सिंह भी राजनीति से जुड़ी हैं और नोएडा में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हैं.
इस हेलीपैड को शालिनी सिंह ने अपने पिता के लिए खास उपहार बताया है. इसे परिवार की मजबूती और सफलता का प्रतीक भी बताया गया है. वहीं, शालिनी की राजनीतिक भागीदारी और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी इस उपहार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नोएडा में इस हेलीपैड के निर्माण से क्षेत्र में परिवार की मौजूदगी और सक्रियता बढ़ने की बात कही जा रही है.
ADVERTISEMENT










