धीरेंद्र शास्त्री के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, राजा भैया के लिए बढ़ी मुश्किल?

यूपी तक

• 01:01 PM • 03 Nov 2026

धीरेंद्र शास्त्री के राम-कृष्ण की तुलना वाले बयान से यूपी की सियासत में हलचल है. 17 नवंबर को उनकी कथा कराने जा रहे राजा भैया के आयोजन पर भी विवाद का असर पड़ सकता है.

Google CTA

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है. भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए राम को बेहतर बताने और कृष्ण को कमतर आंकने के उनके बयान से सनातनी समाज में नाराजगी फैल गई. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ. इस विवाद का असर अब राजा भैया के राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है, जो 17 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराने जा रहे हैं.

यह भी देखें...

धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं. अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता इस मुद्दे के जरिए बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, राजा भैया के लिए भी यह विवाद चिंता का विषय बन गया है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में सनातन धर्म और राम जन्मभूमि के समर्थक के तौर पर पहचाने जाने वाले राजा भैया का कथा आयोजन चुनाव से पहले होने जा रहा है. ऐसे में इस विवाद के कारण उन पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की बात कही जा रही है.

इस पूरे मामले ने राजा भैया के आगामी कथा आयोजन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. विवाद के चलते उनकी राजनीतिक छवि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, समाज में भगवान राम और भगवान कृष्ण दोनों के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही जा रही है. अब देखना होगा कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर माफी के बाद विवाद कितना थमता है और इसका राजा भैया के 17 नवंबर के कथा कार्यक्रम पर क्या असर पड़ता है?