Moradabad News: मुरादाबाद में तूफान का तांडव: सोते-सोते मलबे में दबे पति-पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

Newzo

• 11:31 AM • 18 Apr 2026

Moradabad News: मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. आंगन में सो रहे दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Moradabad News

Moradabad News

Google CTA

Moradabad News: मुरादाबाद: जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक बेहद दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया. इस हादसे में एक दंपति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, दलपतपुर गांव निवासी इदरीश और उनकी पत्नी फातिमा अपने घर के आंगन में सो रहे थे. गुरुवार शाम से ही इलाके में तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया था, जिसके चलते पूरे जनपद में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी. रात गहराने के साथ ही तेज हवाएं और भी खतरनाक हो गईं. इसी दौरान रात करीब दो बजे के आसपास तेज तूफानी हवाओं के दबाव में पड़ोसी के मकान की ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी. दुर्भाग्यवश, उस समय इदरीश और उनकी पत्नी उसी दीवार के पास आंगन में सो रहे थे और देखते ही देखते दोनों मलबे के नीचे दब गए.

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया. उनकी हालत बेहद गंभीर थी, इसलिए परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.