Moradabad News: बिजली, सड़क और यूरिया संकट पर भड़के किसान, भाकियू (तराई) का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Newzo

• 03:57 PM • 22 Jul 2026

Moradabad Congress Protest: बिजली कटौती, जर्जर सड़कें और यूरिया खाद की कमी से नाराज भारतीय किसान यूनियन (तराई) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया. किसानों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

बिजली, सड़क और यूरिया संकट पर भड़के किसान, भाकियू (तराई) का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

बिजली, सड़क और यूरिया संकट पर भड़के किसान, भाकियू (तराई) का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Google CTA

Moradabad News: क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था, टूटी सड़कों और यूरिया खाद की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तराई) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया.जिला अध्यक्ष गुड्डू पाशा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम प्रिंस वर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

यह भी पढ़ें...

किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल रही. वहीं, खेती के इस महत्वपूर्ण सीजन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया. भाकियू नेताओं का कहना है कि ग्राम कुतुबपुर अज्जू को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है.  उन्होंने आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से पंचायतों को नगर पंचायत से जोड़ने वाली सड़कें भी टूट रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा.

भाकियू (तराई) ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार, यूरिया की सुचारु उपलब्धता, सड़कों की मरम्मत और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा.

प्रदर्शन में उमंग ठाकुर, आमिर हुसैन, खालिद पाशा, गफ्फार हुसैन, हाजी वाजिद, सलीम, अब्बास, अब्दुल कलाम समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे.