Moradabad News: जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सड़क पर प्रदर्शन

Newzo

• 04:30 PM • 22 Jul 2026

Moradabad Congress Protest: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गूलर चौराहा पर रोक दिया. इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई.

जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सड़क पर प्रदर्शन

जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सड़क पर प्रदर्शन

Google CTA

Moradabad News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में कुंदरकी से दिल्ली रवाना हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने गूलर चौराहा पर रोक दिया.इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें...

कुंदरकी ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली जाने के लिए निकले थे. पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मुनीफ तुर्की, नगर अध्यक्ष शौकत नेताजी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी एहसान खान, जिला महासचिव नासिर सलमानी, दाऊद खान, मुख्तार अंसारी, फारूक अंसारी, गुड्डू पाशा, आफताब प्रधान, बाबू पाशा, मोहम्मद रेहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.