Moradabad Bribery Case: मुरादाबाद में FIR के नाम पर 50 हजार की ठगी, थाना प्रभारी का नाम लेकर दलाल ने की वसूली

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी में थाना प्रभारी के नाम पर ₹50,000 की अवैध वसूली का मामला सामने आया है. तखतपुर हाशा के युवक ने एक दलाल पर मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Moradabad News

Newzo

• 11:39 AM • 06 May 2026

follow google news

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक दलाल द्वारा शिकायतकर्ता से थाने में दिए शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु थाना प्रभारी के नाम पर 50000 की अवैध उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर हाशा गांव निवासी एक युवक ने स्थानीय व्यक्ति पर थाना प्रभारी के नाम पर 50000 रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है. मंगलवार को पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई है. 

यह भी पढ़ें...

तहरीर के अनुसार, 8 मार्च को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. पीड़ित ललित किशोर के पिता ऋषिपाल झगड़े को शांत करने पहुंचे, तो उन पर भी हमला हो गया. थाने में शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर पड़ोस के अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने संपर्क किया. उसने थाना प्रभारी से अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देते हुए 11 मार्च को थाना प्रभारी को देने के नाम पर 50,000 रुपये तथा 2500 रुपये (हेड कांस्टेबल के नाम पर) वसूल लिए. 

इस दौरान आरोपित ने आश्वासन दिया कि राशि थाने पहुंचने पर मुकदमा दर्ज हो जाएगा. लेकिन दो माह बाद भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पैसे लौटाने को कहा तब इससे नाराज आरोपी ने गाली-गलौच कर धमकाया और फरार हो गया. पीड़ित ने राशि वापसी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

थाना प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी. फरियादी हमेशा थाने में न्याय पाते हैं। जांच के बाद दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि शिकायत सीधे उनके कार्यालय में करें.