एसी की ठंडक में बैठ ममता को ढांढस देंगे... ओपी राजभर ने कसा अखिलेश यादव पर तीखा तंज, खूब सुनाया

यूपी तक

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: योगी सरकार के मंत्री और सुभासपा के चीफ ओपी राजभर ने बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने अखिलेश पर कई निशाने साधे हैं.

OP Rajbhar statement, Akhilesh Yadav criticism, West Bengal elections, Mamata Banerjee defeat, political attack, Samajwadi Party chief, Subhaspa leader, EVM allegation, BJP victory Bengal

UP News

Google CTA

OP Rajbhar News: योगी सरकार के मंत्री और सुभासपा के चीफ ओपी राजभर ने बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है. दरअसल बंगाल में ममता बनर्जी को चुनावी हार मिलने के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के लिए अपना समर्थन जताया था. माना जा रहा है कि आज अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल भी जा सकते हैं, जहां वह ममता बनर्जी से मिल सकते हैं. अब इसी को लेकर ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर तंज कसा है.

यह भी पढ़ें...

क्या बोले ओपी राजभर?

सोशल मीडिया X पर अखिलेश यादव ने लिखा, ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे. अखिलेश यादव नहीं गए. भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं? कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा.

ओपी राजभर ने आगे लिखा, सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना. यह काम अखिलेश यादव ने बिना नागा किया है. अब बंगाल भी जा रहे हैं. अब रैली तो करनी नहीं है. एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे और गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना.

फिर होगा एवीएम का जिक्र

ओपी राजभर ने आगे लिखा, बंगाल में ममता से मुलाकात के जरिए अखिलेश जी यूपी को संदेश देंगे कि सब evm की वजह से हो रहा. अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारे तो evm पर ठीकरा फोड़ सके.
ओपी राजभर ने आगे लिखा, शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है. जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. यहां तक की खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गई हैं. ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव में धांधली हुई है. उन्होंने दावा किया है कि पूरा विपक्षी गठबंधन उनके साथ है. ऐसे में माना जा रहा है कि सपा मुखिया भी आज ममता बनर्जी से मिलने जा सकते हैं.