Moradabad Burqa Controversy: बुर्का विवाद में छात्रा गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन और नॉनवेज के लिए दबाव का आरोप; किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही 12वीं की छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर बालिका सुधार गृह भेज दिया है. CCTV वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था.

Newzo

• 11:39 AM • 28 Mar 2026

follow google news

Moradabad Crime News: बिलारी में छात्रा को बुर्का पहनाने वाली आरोपी सहपाठी छात्रा गिरफ्तार, काफी देर तक थाने के बाहर जुटे रहे आरोपी छात्रा के पीरजन दरअसल मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना इलाके में संचालित कोचिंग सेंटर से लौटते समय 12वीं की छात्रा को बुर्का पहनाने वाली आरोपी सहपाठी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, छात्रा को गिरफ्तार करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है जहां से आरोपी को नोएडा बालिका सुधार गृह भेजा गया है, आरोपी छात्रा और उसकी अन्य सहेलियों पर पीड़िता छात्रा के भाई ने धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाना और नॉनवेज खिलाने के लिए ले जाने का आरोप लगाया था, जिस शिकायत पर बिलारी थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद मामले में जांच के बाद इस कार्यवाही को अमल में लाया गया है.​

यह भी पढ़ें...

दरअसल जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना इलाके के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी एक युवक ने 22 जनवरी को बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया था उसकी बहन कक्षा 12 की छात्रा है वह बिलारी के मोहल्ला शाहकुंज स्थित एक कोचिंग केंद्र में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी, वहां की अन्य छात्राएं भी वही पढ़ा करती थीं, पांच सहपाठी छात्राएं उसकी बहन को बुर्का पहनने को मजबूर करती हैं और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रही हैं, इस मामले में सहपाठी छात्राओं की गहरी साजिश लगती है इस मामले में चार छात्राएं सहसपुर और एक थामला गांव की रहने वाली हैं, जिसको लेकर पीड़ित ने बिलारी थाने में लिखित में शिकायत दी थी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले में जांच करते हुए कार्यवाही को अमल में लाया गया है.

सीसीटीवी वीडियो वायरल होने से हुआ था खुलासा

मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना इलाके के कोचिंग इंस्टिट्यूट के बाहर कई छात्राओं का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक छात्रा को बुर्का पहनाती हुई दिखाई दे रही थीं सीसीटीवी वीडियो में यह कहा जा रहा था कि बुर्का पहन ले बुर्का पहनने के बाद अच्छी लगेगी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था वीडियो वायरल हो जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था, घटना को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बिलारी पुलिस से मामले की जांच की मांग उठाई थी, मामले में पुलिस ने जांच करते हुए 17 वर्षीय आरोपी किशोरी छात्रा को गिरफ्तार किया है, जहां पर किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है जहां पर बालिका को सुधार गृह नोएडा भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रभु श्री राम और माता-कौशल्या को लेकर विवादित बयान देने वाले सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा बुरे फंस गए, हो गया ये बड़ा एक्शन