UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 28 मार्च के मौसम को लेकर भी ताजा अपडेट जारी कर दिया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,आज 28 मार्च को प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. वहीं 29 मार्च एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा जिससे महीने के आखिरी दिनों तक प्रदेश में फिर से बारिश का दौर जारी रह सकता है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई जनपदों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई है.
पूर्वांचल और मध्य यूपी: वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकर नगर में बादलों का डेरा रहेगा.
पश्चिमी यूपी: मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में बारिश के आसार हैं.
बुंदेलखंड और दक्षिण यूपी: झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर और सोनभद्र में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
अन्य प्रभावित क्षेत्र: बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और संत रविदास नगर में भी मौसम विभाग की पैनी नजर है.
40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं
बारिश के साथ-साथ आज प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. मुख्य रूप से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया और आजमगढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान का असर अधिक देखा जा सकता है. तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT









