UP News: लखनऊ में एक पिता सेना में शामिल होकर, सीमा पर देश की रक्षा कर रहे थे तो दूसरी तरफ उनकी बेटी के साथ अर्श रजा नाम का युवक कुछ ऐसा कर रहा था, जिसके सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल पिछले दिनों बेटी की तबीयत खराब हो गई. मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गईं. डॉक्टर ने छात्रा के यूरिन इंफेक्शन की जांच करवाई. इसके बाद जो सामने आया, उससे मां के पैरो तले जमीन खिसक गई और अर्श रजा का शर्मनाक और खौफनाक कांड सामने आ गया.
ADVERTISEMENT
क्या हुआ लखनऊ की इस हिंदू छात्रा के साथ?
साल 2023 में हिंदू छात्रा और आरोपी अर्श रजा स्कूल में साथ पढ़ते थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई. छात्रा स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई करने लगी तो आरोपी अर्श प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगा. मगर स्कूल के दिनों में ही आरोपी ने छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया था. दरअसल उसने छात्रा की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे. अब इसकी वजह से उसने छात्रा की जिंदगी नर्क बना दी थी.
आरोपी अर्श रजा छात्रा को उसी समय से ब्लैक मेल कर रहा था. वह छात्रा के साथ जबरन संबंध बनाने लगा और उसका रेप करने लगा. यहां तक की उसे गर्भ निरोधक दवाईयां भी खिलाता रहा.
इस्लाम अपनाने का बनाया प्रेशर
इस दौरान आरोपी पीड़िता पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी बनाने लगा. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी कई गई. सबसे हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी का परिवार भी इन सब में आरोपी के साथ रहा.
यूरिन इंफेक्शन की जांच ने खुलवाया केस
बता दें कि अब जब छात्रा की सेहत खराब रहने लगी तो उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई. इस दौरान डॉक्टर ने उसके यूरिन इंफेक्शन की जांच करवाई. इसके बाद सब कुछ सामने आ गया. फिर डॉक्टर ने छात्रा से बात की तो उसने सारी आपबीती डॉक्टर और परिवार को बता दी. इसके बाद छात्रा की मां उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची और आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्श रजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी गिरफ्तार है. अब पुलिस उसके मां-पिता और बहन की भी जांच कर रही है. पीड़ित परिवार ने अब बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT









