UP Weather Update: यूपी में आज बारिश का भयंकर अटैक... इन 40 से ज्यादा जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: आज प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ समेत इन जिलों में चलेंगी 40kmph की रफ्तार से हवाएं.

UP Weather Update

यूपी तक

• 08:41 AM • 27 Mar 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है. चिलचिलाती धूप के बीच अब बादलों ने डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 27 मार्च से लेकर 28 मार्च की सुबह तक प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) की संभावना है.  अगले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ कुदरत का कयामत वाला प्रहार देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें...

इन 40 जिलों में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी के 40 से अधिक जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है. इनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ और झांसी शामिल हैं. 

बारिश और बिजली की चेतावनी वाले जिले: अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और इनके आसपास के इलाके.

40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में तेज आंधी और धूल भरी हवाओं का भी अलर्ट है. विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर जैसे इलाकों में हवाओं का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. 

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें. साथ ही, मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों, क्योंकि वज्रपात जानलेवा साबित हो सकता है.