यासिन ने DR अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले के हाथ पर रखा था 11 लाख का इनाम, मेरठ पुलिस ने अब इसके संग ये किया

UP News: मेरठ के हसीन यासिन का वीडियो काफी वायरल हो रहा था. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया था. जानिए ये पूरा मामला.

UP News

उस्मान चौधरी

26 Mar 2026 (अपडेटेड: 26 Mar 2026, 06:39 PM)

follow google news

UP News: मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्रा के भगवानपुर में कुछ शरारती तत्वों ने भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था. सूचना का संज्ञान लेकर पीआरवी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकार सदर देहात, थाना इंचोली मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत करके, मौके पर शांति कायम की थी.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच 25 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा विवादित टिप्पणी की गई. उसने वीडियो में कहा कि जो भी उस घटना में शामिल होने वाले का हाथ काटकर लाएगा, उसको 11 लाख का इनाम दिया जाएगा. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

हसीन यासीन को किया गया अरेस्ट

बता दें कि पुलिस ने ये वीडियो बनाने वाले हसीन यासिन को गिरफ्तार कर लिया है. हसीन यासिन मेरठ के थाना भावनपुर का रहने वाला है. 

दूसरी तरफ पुलिस का ये भी कहना है कि भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को भी तलाशा जा रहा है. पुलिस की 5 टीमों को मामले में लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया, एक शख्स का विवादित वीडियो वायरल हुआ था. उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की भी तलाश की जा रही है. उस घटना का भी जल्द खुलासा किया जाएगा.