एक नहीं दो दिन तक रहेगी राम नवमी की छुट्टी, सीएम योगी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Ram Navami 2026 Holiday: योगी सरकार ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जनभावना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

CM Yogi

कुमार अभिषेक

25 Mar 2026 (अपडेटेड: 25 Mar 2026, 05:45 PM)

follow google news

Ram Navami 2026 Holiday: सीएम योगी ने रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. इस साल रामनवमी की छुट्टी एक नहीं दो दिन की रहने वाली है. इसका ऐलान खुद सीएम योगी ने जनभावना को देखते हुए किया है. ऐसे में अब पहले से घोषित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ अब 27 मार्च को भी पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा. 

यह भी पढ़ें...

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है. रामनवमी के अवसर पर विशेष रूप से अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम बड़े मठ-मंदिरों में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा और दर्शन में कोई असुविधा न हो इसके लिए सरकार ने अवकाश बढ़ाने का कदम उठाया है. अब सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 26 और 27 मार्च को लगातार दो दिन की बंदी रहेगी.  सीएम योगी के इस फैसले से लोगों में काफी खुशी है.  क्योंकि अब उन्हें उत्सव मनाने और दर्शन-पूजन के लिए एक दिन का अधिक समय मिल सकेगा.

कब है रामनवमी

पंडित प्रवीण मिश्र के मुताबिक, साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है. दरअसल, नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा. लेकिन भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल और कर्क लग्न में हुआ था, जिसे सबसे शुभ समय माना जाता है. इसी कारण रामनवमी 26 मार्च को ही मनाना शुभ माना जा रहा है.