UP News: आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज आगामी अप्रैल महीने में संचालित किया जाएगा. ये टूर पैकेज 11 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल के बीच यानी 11 रात और 12 दिन का रहेगा. भारत गौरव पर्यटन ट्रेन इस दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सफर शुरू कर, पर्यटकों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण करवाएगी.
ADVERTISEMENT
भारत गौरव ट्रेन द्वारा चलाए जा रहे हैं टूर पैकेज में श्रेणी के मुताबिक कुल सीटों की संख्या 751 है. इसमें 2-एसी की कुल 49 सीटें, 3-एसी की कुल 210 सीटें एवं स्लीपर की कुल 492 सीटें उपलब्ध होंगी है.
यात्री जिन स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ और उतर सकेंगे, उन स्टेशनों में गोरखपुर स्टेशन से शुरू होकर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन शामिल हैं.
सफर में पर्यटकों को नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मिलेगा. इसी के साथ पर्यटन स्थल आने पर वहां पर्यटकों को एसी-नॉन एसी बसों में स्थानीय भ्रमण करवाया जाएगा.
किराया जानिए
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में यात्रा करने के लिए आपको 24,790 रुपये खर्च करने होंगे. ये रुपये प्रति व्यक्ति के मुताबिक है. इसी के साथ 5 से 11 साल के बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य 23,400 रुपये है.
3-एसी क्लास के लिए आपको 42,530 रुपये खर्च करने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए इसकी कीमत 40,900 रुपये है.
2-एसी क्लास में टिकट की कीमत 56,710 रुपये प्रति व्यक्ति है. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए टिकट की कीमत 54, 750 रखी गई है. इसमें ट्रेन यात्रा, एसी-नॉन एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है.
इस टूर पैकेज को लेकर आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया, इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. टिकट बुक करवाने के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के आईआरसीटीसी कार्यालय पर जाकर आप टिकट बुक करवा सकते हैं. इसी के साथ आप वेबसाइट www.irctctourism.com से भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. यात्रियों के लिए LTC और EMI की सुविधा भी दी गई है.
ADVERTISEMENT









