19 मार्च को शादी और 22 मार्च की रात डॉक्टर की दुल्हन वीडियोग्राफर संग फरार फिर घर का ये हाल देख चौंका पति

UP News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर की पत्नी फरार हो गई है. शादी के कुछ ही दिनों बाद डॉक्टर को झटका लगा है.

Banda, Banda news, Banda bride missing case, UP bride elopes with boyfriend, doctor husband complaint UP, newly married woman missing India, bride eloped with valuables case

UP News

सिद्धार्थ गुप्ता

25 Mar 2026 (अपडेटेड: 25 Mar 2026, 12:21 PM)

follow google news

UP News:  बांदा के एक डॉक्टर ने इसी साल 19 फरवरी के दिन धूमधाम से शादी की. मगर 22 मार्च के दिन उनके साथ ऐसा कांड हो गया, जिससे उनकी जिंदगी हिल गई. दरअसल जिस दुल्हन को वह पत्नी बनाकर अपने घर लेकर आए थे, वह ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.  

यह भी पढ़ें...

डॉक्टर साहब को जो शक है, उसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे. उनका कहना है कि उनकी शादी में जो युवक वीडियोग्राफी करने के लिए आया था, वह ही उनकी पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया. उनकी पत्नी उसके साथ भाग गई. युवती अपने डॉक्टर पति को आर्थिक चोट भी देकर चली गई. डॉक्टर का दावा है कि पत्नी उनके घर से कैश और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई. 

3 युवक आए और पत्नी को ले गए

डॉक्टर ने पुलिस को बताया, 22 मार्च की रात 3 युवक गाड़ी से आए. वह उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए. उसने पत्नी को कई जगह खोजा. रिश्तेदारी में पता किया. मगर उसका कुछ पता नहीं चला. घर पर देखा तो वहां कैश और जेवर भी गायब थे. 

पुलिस का एक्शन

बता दें कि डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसी के साथ पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है. 

इस मामले को लेकर थाना कालिंजर के SHO सुखराम सिंह ने बताया, जो युवक युवती को लेकर गया है, वह वीडियोग्राफर है. वह डॉक्टर के यहां वीडियोग्राफी करने आया था. मामले की जांच की जा रही है.