14 महीने की शादी, ढाई माह की बच्ची… बिजनौर के अरविंद-प्रीति की शादी का हुआ दुखद अंत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

UP News: यूपी के बिजनौर से बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां मां-पिता के बीच हुए विवाद की वजह से ढाई महीने की मासूम ने हमेशा के लिए अपने पिता को खो दिया.

Bijnor, Bijnor news, Bijnor suicide, husband suicide, wife dispute, Inamapura news, family conflict, poison death, marital dispute, police investigation, village tragedy, domestic issue, बिजनौर आत्महत्या, पति की मौत

UP News

अरविंद शर्मा

25 Mar 2026 (अपडेटेड: 25 Mar 2026, 06:54 PM)

follow google news

UP News: बिजनौर के गांव इनामपुरा के रहने वाले अरविंद की शादी 14 महीने पहले प्रीति नाम की युवती से हुई थी. प्रीति भी बिजनौर की रहने वाली है. दोनों की धूमधाम से शादी हुई और दोनों के एक बेटी भी हुई. मगर जल्द ही इनके रिश्ते का दर्दनाक अंत भी हो गया.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब अरविंद ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर पति अरविंद इतना आहत हुआ कि उसने दुनिया से जाने का ही फैसला कर लिया. दरअसल शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा. विवाद के बाद प्रीति अपने मायके चली गई. अरविंद ने बहुत चाहा की पत्नी वापस आ जाए. मगर आपस में समझौता नहीं हो पाया. इसी को लेकर अब अरविंद दुनिया से चला गया.

पत्नी प्रीति को लेने ससुराल गया था अरविंद

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कई बार मीटिंग की और कोशिश की कि दोनों के बीच विवाद सुलझ जाए. मंगलवार के दिन भी अरविंद अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था. मगर इस दौरान भी दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो पाया.

अरविंद को उम्मीद थी कि इस बार समझौता हो जाएगा और उसका अपनी पत्नी प्रीति से चल रहा विवाद सुलझ जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ. दूसरी तरफ उसकी मासूम बच्ची भी पत्नी के साथ ही रह रही थी. ससुराल वालों ने साफ मना कर दिया कि जब तक विवाद हल नहीं होगा, वह बेटी को उसके ससुराल नहीं भेजेंगे. 

अरविंद ने उठा लिया बड़ा कदम

ये सुनने के बाद अरविंद ने बड़ा कदम उठा लिया. माना जा रहा है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. जैसे ही वह घर लौटा, उसको उल्टी होने लगी. परिजन अस्पताल ले गए. मगर इलाज के दौरान अरविंद को बचाया नहीं जा सका. इसी के साथ मां-पिता के विवाद की वजह से एक मासूम बच्ची ने हमेशा के लिए अपने पिता को खो दिया.

बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि अरविंद के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसे जहर खिलाया है और उसकी हत्या की है. फिलहाल पुलिस ने अरविंद के शव को लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया,  अरविंद पत्नी को लेने ससुराल गया था. उसने जहर खा लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.