संभल SP केके बिश्नोई ने ASP अंशिका वर्मा को उठाया गोदी में, रोमांटिक डांस वीडियो देख रह जाएंगे दंग

IPS KK Bishnoi and Anshika Verma Video: संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एएसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल. जानें 29 मार्च को होने वाली इस चर्चित आईपीएस शादी का पूरा शेड्यूल.

IPS KK Bishnoi and ASP Anshika Verma

अभिनव माथुर

• 11:49 AM • 27 Mar 2026

follow google news

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी, संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा इन दिनों अपनी शादी की रस्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. 29 मार्च को होने वाली शादी से पहले गुरुवार को आयोजित उनकी रिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केके बिश्नोई 'चल प्यार करेगी...' गाने पर अंशिका वर्मा को गोदी में उठाए नजर आ रहे हैं, जिसे इंटरनेट पर लोग क्यूट और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

यहां देखें डांस वीडियो

काला चश्मा लगाकर मंच पर पहुंचे थे केके बिश्नोई

रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों अधिकारियों का अंदाज बेहद खास रहा. केके बिश्नोई काला चश्मा लगाकर मंच पर पहुंचे. वहीं अंशिका वर्मा भी अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और हाथ ऊपर उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया. संगीत के दौर में यह जोड़ी 'भागम भाग' फिल्म के सिग्नल गाने और फिर 'चल प्यार करेगी' गाने पर थिरकती दिखी. 

आज होगा हल्दी और संगीत का आयोजन

पारंपरिक रस्मों के बाद अब शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में हल्दी और संगीत का आयोजन होगा. इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में ही यह जोड़ा सात फेरे लेगा. शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले इन दोनों अफसरों का यह सहज और निजी अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: IPS अंशिका वर्मा से शादी करने जा रहे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई माता-पिता के साथ पहुंचे सीएम योगी के पास, फिर ये पता चला