ऐसा भांजा तो कोई भी मामा नहीं चाहेगा… वीरेंद्र देखता था अपनी ही मामी के सपने फिर रामपुर में हुआ शर्मनाक कांड

UP News: यूपी के रामपुर में एक भांजा अपनी ही मामी को दिल दे बैठा. इसके बाद एस ऐसा शर्मनाक कांड सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया और समाज को चौंका दिया.

UP News (मृतक मामा)

आमिर खान

27 Mar 2026 (अपडेटेड: 27 Mar 2026, 12:00 PM)

follow google news

UP News: रामपुर टांडा के लालपुर रोड पर 13 मार्च के दिन पुलिस को सड़क किनारे एक लाश मिलती है. शुरू में लगा कि ये हादसा है और हादसे में युवक की मौत हुई है. परिवार और पुलिस इसे हादसा ही मानकर चल रहे थे. मगर मृतक के गले पर निशान थे. ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जब इसकी रिपोर्ट सामने आई तो उसने पुलिस और परिवार को हिला दिया. दरअसल युवक की हत्या की गई थी. ये हत्या का मामला था. मगर हत्यारों ने इस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया था, जो देखने में कोई हादसा ही लग रहा था.

यह भी पढ़ें...

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी. फिर रामपुर से शर्मनाक कांड की कहानी निकलकर सामने आई. इस कांड ने रिश्तों को भी शर्मसार कर डाला.

भांजे ने ही मामा को मार डाला

पुलिस ने मृतक के भांजे वीरेंद्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र अपनी ही मामी को चाहता था. वह अपनी ही मामी के सपने देखता था. उनको दिल दे बैठा था. मगर उसकी इस चाहत में उसके मामा बीच में आ रहे थे. ऐसे में मामी के प्यार में पागल हुए वीरेंद्र ने मामी को पाने के लिए अपने मामा को ही निपटा दिया.

वीरेंद्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्या की साजिश रची और उनको मार डाला. फिर क्राइम सीन को ऐसा दिखाया, जैसे लगे कि ये हादसा है और हादसे में ही मौत हुई है. मगर गले के निशान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सब कुछ सामने आ गया. अब पुलिस ने मृतक के भांजे वीरेंद्र और उसके साथी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है.

मफलर से गला दबा दिया

इस हत्या कांड को लेकर रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया, रिश्ते में लगने वाले भांजे ने ही हत्या की थी. साथ में आरोपी का दोस्त भी था. दोनों मृतक को खेत में ले गए. वहां शराब पी. जब वह नशे में आ गया तो मफलर से उसका गला दबा दिया. फिर बाइक पर शव ले जाकर उसे सड़क पर गिरा दिया. साजिश थी कि हत्या हादसे में बदल जाए.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, आरोपी अपनी मामी को प्यार करता था. उसे चाहता था. इसलिए उसने अपने मामा को ही मार डाला. उसे लगता था कि उसके मामा बीच में आ रहे हैं. इसकी जांच की जा रही है कि उसका ये प्यार एकतरफा था या दोनों तरफ से? मामले की जांच जारी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.