UP News: सहारनपुर का जिम ट्रेनर शहजाद ने जो किया, उसने सभी को चौंका दिया. एक युवती ने शहजाद के ऊपर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. आरोप है कि शहजाद ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. जानिए ये पूरा मामला
ADVERTISEMENT
सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने रेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी शहजाद ने प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया था. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता का आरोप था कि इस वारदात में शहजाद के साथी मुकर्रम ने भी उसका साथ दिया और मुकर्रम ने उसकी रेकी की.
आरोपी है जिम ट्रेनर
बता दें कि आरोपी शहजाद जिम ट्रेनर है. पीड़िता का कहना था कि आरोपी शहजाद का साथी मुकर्रम उसका लगातार पीछा कर रहा था और वह इस कांड को अंजाम दिलवाने के लिए अपने दोस्त शहजाद की लगातार मदद कर रहा था. उसने विश्वास में लेकर उसे प्रोटीन दिया, जो उसने खा लिया. मगर उसमें नशा मिला हुआ था. इसके बाद शहजाद ने उसके साथ दरिंदगी की.
बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोचा है.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर सागर जैन (एसपी देहात) ने बताया, युवती ने शिकायत की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन केस दर्ज किया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है.
ADVERTISEMENT









