UP News: नोएडा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर एक महिला सिपाही ने अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विरोध करने पर उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया. महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने इस मामले की जांच मेरठ सीओ कैंट को सौंप दी है. सीओ के समक्ष महिला सिपाही और उसके पति के बयान दर्ज किए गए हैं. आरोपी को भी पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. दरअसल महिला सिपाही हाल ही में नोएडा से मेरठ में तैनात हुई है. 5 साल तक वह नोएडा में ही तैनात रही थी. उसका पति भी कॉन्स्टेबल है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता का आरोप है कि नोएडा के सेक्टर 20 थाने में हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत से उसकी मुलाकात हुई थी. चंद्रकांत शामली का रहने वाला है. उसके बाद दोनों में पैसे का लेन-देन भी होने लगा. तभी से वो गलत नजर रखने लगा. इसकी शिकायत थाना प्रभारी से भी की गई थी.
पीड़िता का आरोप है कि फिर उसका ट्रांसफर मेरठ में हो गया. मगर हेड कॉन्स्टेबल शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालने लगा. 21 मार्च के दिन आरोपी मेरठ आया. उसने उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया. इस दौरान उसे कार में खींच लिया और रेप करने की कोशिश की गई. घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी. पति के साथ महिला सिपाही एसएसपी कार्यालय पहुंची और हेड कॉन्स्टेबल की हरकतों के बारे में बताते हुए शिकायत दी.
महिला कॉन्स्टेबल और दूसरा कॉन्स्टेबल साथ जाते हुए दिख रहे...
इस मामले को लेकर मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया, थाना रेलवे रोड पुलिस को महिला कॉन्स्टेबल द्वारा तहरीर दी गई थी. नोएडा में तैनात कॉन्स्टेबल पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया गया था. केस दर्ज किया गया है. एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें महिला कॉन्स्टेबल और दूसरा कॉन्स्टेबल के साथ बैठकर जा रहे हैं. अपहरण जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है. पूर्व में भी दोनों का विवाद रह चुका है. 21 मार्च की घटना बताई गई है. उसी दिन 40 से 50 हजार का लेन-देन आरोपी के अकाउंट में किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









