Mirzapur Crime News: CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर, 52 लाख के जेवर और ₹50 हजार नकद चोरी

Newzo

• 12:13 PM • 18 Jul 2026

Mirzapur Crime News: मिर्जापुर के सेमरा कलां गांव में देर रात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए. सीसीटीवी का तार काटने के बावजूद उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. बदमाश करीब 52 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

 CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर, 52 लाख के जेवर और ₹50 हजार नकद चोरी

CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर, 52 लाख के जेवर और ₹50 हजार नकद चोरी

Google CTA

Mirzapur Crime News: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास सेमरा कलां गांव में शुक्रवार की देर रात मकान के पीछे से घुसे हौसला बुलंद चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार नकद उठा ले गए. घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी सीताराम केसरवानी व स्वजनों के होश उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

सेमरा कलां गांव निवासी सीताराम केसरवानी ने अपने रिहायशी मकान के आगे के हिस्से में किराने की दुकान खोल रखी है. शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य मकान के ऊपरी हिस्से में सोने चले गए. वहीं गृहस्वामी मकान के सामने वाले हिस्से में सो रहे थे. रात दो बजे के करीब घर के पीछे लगे लकड़ी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर मकान के भीतर घुस गए. 

चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़कर अलग कर दिया. लेकिन सीसीटीवी कैमरे में घर में घुस रहे दोनों चोर कैद हो गए. चोर घर के पिछले हिस्से के कमरे में घुसकर आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए. चोर किराने की दुकान में दराज में रखे पचास हजार नकद भी उठा ले गए. 

गृहस्वामी सीताराम केसरवानी के अनुसार, चोर आलमारी में रखे पत्नी स्वर्गीया सीता केसरवानी मां गुलाब कली और बेटे अनुज की पत्नी रूबी के करीब 52 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए. चोर दुकान में रखा पचास हजार रूपए नकद भी ले गए. सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार, एसआई रमेश यादव, पुनीत गुप्ता व रघुवर शरण राय ने घटना की जांच की. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और दोनों चोरों की पहचान कराने में जुट गई है. 

प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलुओं से जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे में कैद गमछे से मुंह ढके दोनों चोरों की पहचान करवाई जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.