Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर बुधवार को मिर्जापुर के सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 15 जुलाई को 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी सोने की कीमत में 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई.
वहीं चांदी की कीमत भी घटकर 2,20,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस तरह चांदी 19,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई.
व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई नरमी के चलते शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर सर्राफा बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT











