Mirzapur News: 'मिर्जापुर में देवरानी की हत्या के बाद जेठ का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? दोहरी मौत से सनसनी

Newzo

• 01:20 PM • 13 Jul 2026

Mirzapur Crime News: मिर्जापुर के बेलहा गांव में पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां लील लीं. पहले देवरानी की कथित हत्या हुई, फिर फरार जेठ का शव पेड़ से लटका मिला. दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. अब पुलिस हत्या, आत्महत्या और साजिश, तीनों पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

'मिर्जापुर में देवरानी की हत्या के बाद जेठ का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? दोहरी मौत से सनसनी

'मिर्जापुर में देवरानी की हत्या के बाद जेठ का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? दोहरी मौत से सनसनी

Google CTA

Mirzapur Crime News: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा (तेंदुहनी) गांव में पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. रविवार शाम छोटे भाई की पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी जेठ का शव सोमवार सुबह गांव के पास जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला. अब यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या या किसी अन्य साजिश के बीच उलझ गया है. पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, बेलहा गांव निवासी 26 वर्षीय संगीता, पत्नी ननकू, रविवार शाम घर पर थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में छोटेलाल ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र और पांच माह की मासूम बेटी को छोड़ गई हैं. मां के शव के पास बैठे दोनों मासूम बच्चों का दृश्य देखकर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका था. वह करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 15–16 महीने पहले ही जेल से रिहा होकर गांव लौटा था. मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और आरोपी की तलाश जारी थी.

इसी बीच सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बेलहा गांव के बगीचे में एक पेड़ से छोटेलाल का शव फंदे से लटका देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है.

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हत्या और संदिग्ध मौत, दोनों मामलों में सभी पहलुओं की जांच कर रही है.