Mirzapur News: सड़क के गड्ढे बने जानलेवा, अनियंत्रित कार पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

Newzo

• 11:38 AM • 13 Jul 2026

Mirzapur Accident News: मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण कार पलट गई. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. ग्रामीणों ने खराब सड़क को दुर्घटना की वजह बताते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की और लापरवाही पर नाराजगी जताई.

सड़क के गड्ढे बने जानलेवा, अनियंत्रित कार पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

सड़क के गड्ढे बने जानलेवा, अनियंत्रित कार पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

Google CTA

Mirzapur News: मड़िहान थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक कार (वैन) अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. घटना लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर सुगापाख खुर्द के खंतरा मोड़ के पास हुई

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, घोरावल थाना क्षेत्र के जुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र जेठू, संतोष मेडिकल एजेंसी घोरावल से दवा की सप्लाई कर दीपनगर की ओर से लौट रहे थे. उनके साथ वाहन में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था.

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार खंतरा मोड़ के समीप पहुंची, सड़क पर बने बड़े गड्ढे की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई. हादसे में चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आईं.

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया.

ग्रामीणों का कहना है कि लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.