Mirzapur News: रजिस्ट्रार के सामने कट गई जेब, रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरों की सक्रियता बढ़ी, वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर सवाल

Newzo

• 11:08 AM • 15 Jul 2026

Mirzapur Registry Office Pocket Theft: मीरजापुर के रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरे की करतूत सीसीटीवी में कैद होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं. रजिस्ट्री कराने पहुंचे व्यक्ति की जेब से 4500 रुपये पार कर दिए गए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने रजिस्ट्रार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की.

रजिस्ट्रार के सामने कट गई जेब, रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरों की सक्रियता बढ़ी, वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर सवाल

रजिस्ट्रार के सामने कट गई जेब, रजिस्ट्री ऑफिस में जेबकतरों की सक्रियता बढ़ी, वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर सवाल

Google CTA

Mirzapur News: यूपी के मीरजापुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसका वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहें हैं कि भला यह स्थान भी सुरक्षित नहीं है. वैसे भी रजिस्ट्री ऑफिस में हुई अक्सर गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला करता है, लेकिन मंगलवार को घटित घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, रजिस्ट्री करवाने आए व्यक्ति के साथ रजिस्ट्री ऑफिस में  पाकेटमारी की घटना सामने आई है. रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसी टीवी कैमरे में जेब से पैसा निकालता चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है. बताया जा रहा है कि जिगना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी राजेंद्र दुबे मंगलवार को मीरजापुर रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे कि रजिस्ट्रार के सामने रजिस्ट्री के दस्तावेज पेस करते समय पीछे से चोर ने जेब से 4500 रुपया निकालकर चंपत हो गया. 

पैसे की जरूरत पड़ने पर जब राजेंद्र दुबे ने जेब से पैसा निकालना चाहा तो जेब में पैसे न देखकर राजेंद्र दुबे के होश उड़ गए. रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच कराई गई तो जेब से पैसा निकालता चोर दिखाई दे रहा है, जिसकी शिकायत भुक्तभोगी राजेंद्र दुबे ने रजिस्ट्रार से की है.