Mirzapur News: मीरजापुर में सपा का भाजपा पर तीखा हमला, ‘राम नाम जपना, राम का धन अपना’- सपा जिलाध्यक्ष

Newzo

• 02:56 PM • 15 Jul 2026

Mirzapur Politics News: मीरजापुर में समाजवादी पार्टी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, पौधरोपण अभियान और मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा पर भ्रष्टाचार और जनता की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया

मीरजापुर में सपा का भाजपा पर तीखा हमला,‘राम नाम जपना, राम का धन अपना’- सपा जिलाध्यक्षमीरजापुर में सपा का भाजपा पर तीखा हमला: ‘राम नाम जपना, राम का धन अपना’- सपा जिलाध्यक्ष

मीरजापुर में सपा का भाजपा पर तीखा हमला,राम नाम जपना, राम का धन अपना’- सपा जिलाध्यक्ष

Google CTA

Mirzapur Politics News: समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में ठोस कार्रवाई से सरकार बचती आई है. इस सरकार का काम है "राम नाम जपना, राम का धन अपना". सपा जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार और वहां के कर्मचारी मिल कर करोड़ों का घोटाला किये है, यह लोगों की आस्था पर कुठाराघात है. कोई कार्रवाई नहीं हो रहीं है. मंदिर के नाम पर राम के राम के नाम पर चंदा लेकर बीजेपी के आलिशान कार्यालय खोले जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा जनता जान चुकी है कि बीजेपी नहीं यह बेईमानों की पार्टी है. सरकार मंदिर के चढ़ावा को भी हजम कर रहीं हैं, जनता के हितो पर कुठाराघात है. उन्होंने आगे कहा किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है. मिर्ज़ापुर के बामी के तीन बच्चों की मौत, सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या काण्ड का आज तक खुलासा नहीं हो सका है. कानून व्यवस्था का बुराहाल है. भय भूख भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ा है. उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार, देश की सरकार एवं राम मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों ने भगवान राम के खजाने के साथ साथ आवाम की भावनाओं एवं उनकी आस्था को लूटने का काम किया है.

प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा पौधरोपण के नाम पर गड्ढा खोदकर इतिश्री कर लिया गया है. वृक्षारोपण के नाम पर पूरे प्रदेश में और मीरजापुर में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है, केवल फोटो बाज़ी करके भ्रामक प्रचार प्रसार करके सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है. पेड़ नहीं लगे हैं जहां लगे भी हैं वहां उनकी देख-रेख नहीं हो रही है. पौधरोपण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है.
 
इस दौरान प्रेसवार्ता में देवी प्रसाद चौधरी जिलाध्यक्ष के अलावा सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह मुन्ना, अभय यादव, सलीम बादशाह, आकांक्षा यादव, घनश्याम गौड़, दीपक मौर्या, पियूष इत्यादि लोग मौजूद रहे हैं.