Mirzapur News: मौसम की बेरुखी को लेकर किसानों की चिंता जहां बढ़ती जा रही है वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में शुक्रवार को करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मिर्जापुर जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है.
ADVERTISEMENT
ज्ञापन में कहा गया कि मिर्जापुर जनपद में इस वर्ष न्यूनतम बरसात भी नहीं हुई है. बरसात न होने के कारण किसानों की खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है. खेतों में बोई गई फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं.
करणी सेना ने बताया कि बरसात के अभाव में किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. समय से फसल न होने के कारण आम जनता भी प्रभावित हो रही है. ऐसी स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करना आवश्यक है.
करणी सेना ने शासन से मांग की कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मिर्जापुर जनपद को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष राहत पैकेज दिया जाए.
ज्ञापन सौंपते समय अभिषेक सिंह धवल, प्रज्ञान कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, इंस्पेक्टर सिंह, मधुकर मिश्रा, अतुल सिंह, आलोक सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, सुजीत कुमार सिंह, लवकुश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ADVERTISEMENT











