Mirzapur News: बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद

Newzo

• 12:44 PM • 20 Jul 2026

Mirzapur Waterfalls News: मानसून ने मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के झरनों व पर्यटन स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं, लेकिन बढ़ती पर्यटकों की भीड़ के बीच सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं. हालिया हादसों के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से लाइफगार्ड, पुलिस, बैरिकेडिंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

 बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद

बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद

Google CTA

Mirzapur Waterfalls News: मानसून की दस्तक के साथ ही मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के जंगल, पहाड़, झरने और प्राकृतिक पर्यटन स्थल एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गए हैं. बारिश के मौसम का आनंद लेने के लिए पूर्वांचल समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं.  हालांकि बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

मिर्ज़ापुर जिले के खड़ंजा फाल, विंढम फाल, टांडा फाल, कुशियरा फाल, सिद्धनाथ की दरी, बोकरिया फाल, चूना दरी और लखनियां दरी जलप्रपात सहित कई पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं सोनभद्र के मिनी गोवा, फाल्सिस पार्क, वीर लोरिक पत्थर समेत अन्य प्राकृतिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. कई स्थानों पर वन विभाग और अन्य एजेंसियों द्वारा पार्किंग व स्टैंड शुल्क तो वसूला जाता है, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लाइफगार्ड, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई देती. यही कारण है कि हर वर्ष डूबने और हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं.

हाल ही में मिर्ज़ापुर के लालगंज क्षेत्र स्थित कुशियरा फाल में भदोही से आए एक युवक की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई थी. इसके अलावा कई पर्यटन स्थलों पर अराजक तत्वों की मौजूदगी के कारण मारपीट और आपराधिक घटनाओं की शिकायतें भी सामने आती रही हैं.

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून सीजन में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस, पीएसी, गोताखोर, लाइफगार्ड और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेराबंदी कर हादसों को रोका जाए, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आने वाले पर्यटक सुरक्षित माहौल में भ्रमण कर सकें.