Mirzapur News: मीरजापुर में मानवता हुई शर्मसार, दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Newzo

• 05:59 PM • 19 Jul 2026

Mirzapur Crime News: शनिवार रात मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में 10 माह के मासूम के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. ग्रामीणों की सतर्कता से घटना का पता चला. गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.

मीरजापुर में मानवता हुई शर्मसार, दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

मीरजापुर में मानवता हुई शर्मसार, दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Google CTA

Mirzapur News: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. दस माह के एक दूधमुंहे बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में परिजन ने पुलिस को तहरीर देने से पहले बच्चे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है. जहां पर इलाज चल रहा है. बच्चे को गहरा घाव हो गया है.
 
पिता ने बताया की स्थिति नाजुक होने पर पहुंचे हैं लेकिन दवा इलाज शुरू हो गया है. चिकित्सक ने भरोसा दिया है की 3-4 दिन में स्थित सामान्य होगी. पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि रविवार को देर शाम तक थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

लहंगपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक गांव में दयाशंकर यादव की पत्नी अपने दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ सोई हुई थी. शनिवार की रात दयाशंकर का चचेरा भाई 22 वर्षीय बाली मां के पास सो रहे बच्चे को गोद में उठा लिया और घर से दूर नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा. उस समय नदी के पास कुछ ग्रामीण टुल्लू पंप चला कर धान की नर्सरी की सिंचाई कर रहे थे.देखा की मोबाइल टार्च जल रही है और एक युवक बच्चे के पास मौजूद हैं और बच्चा जोर जोर से रो रहा है. ग्रामीण दयाशंकर के घर पहुंचे और इसकी जानकारी दिए. लोगों को आते देख बहसी युवक ने बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया. बच्चे की हालत देख परिजन घबरा गए, बच्चे के निजी अंगों से खून बह रहा था. उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए. 

इस संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता दयाशंकर यादव ने बताया की बच्चे का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. रविवार को देर शाम तक थाने में बहसी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी. ग्राम प्रधान प्रशासक सुरेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.