Meerut Accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू सफेद कार ने एक आदमी को जोरदार टक्कर मार दी है. यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार की खुशियां पूरी तरह उजड़ गई हैं.
ADVERTISEMENT
गुर्जर चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
यह खौफनाक हादसा मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नूर नगर के पास गुर्जर चौक पर हुआ है. 5 जुलाई 2026 को करीब 40 साल के संजय कुमार इस रास्ते से गुजर रहे थे. तभी अचानक एक तेज रफ्तार वैगनार कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक गाड़ी को गलत दिशा में चला रहा था. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
कार में सवार थे चार लोग
वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय उस कार में चार लोग सवार थे. वे सभी गाड़ी को सड़क पर बेहद लापरवाही से चला रहे थे. कार से टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने साइकल चालक संजय कुमार को सड़क पर करीब 50 से 60 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई. इस भयानक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और बुरी तरह घायल संजय कुमार को तुरंत अस्पताल भिजवाया. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके. पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.
ADVERTISEMENT










