इस महिला के साथ क्या करते थे शादाब जकाती और उनकी पत्नी? इन आरोपों ने मचा दी सनसनी

Shadab Jakati News: मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम ने बंधक बनाकर रखने, शारीरिक और मानसिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि करीब डेढ़ साल तक उसके साथ जबरदस्ती की गई.

उस्मान चौधरी

05 Feb 2026 (अपडेटेड: 05 Feb 2026, 05:07 PM)

follow google news

Shadab Jakati News: मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक महिला ने बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. महिला ने शादाब पर बंधक बनाकर रखने, शारीरिक शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का दावा किया है.महिला का आरोप है कि शादाब ने उसे करीब डेढ़ साल तक अपने पास बंधक बनाकर रखा और उससे घर के नौकरों की तरह झाड़ू-पोछा और बर्तन जैसे काम कराए.

यह भी पढ़ें...

महिला के आरोपों से जुड़ी इस पूरी वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

आपको बता दें कि महिला खुद को छत्तीसगढ़ का बता रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शादाब ने उसके साथ गलत काम (शारीरिक शोषण) किया और उसे जबरदस्ती वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया. महिला के अनुसार, शादाब उसे यह कहकर डराता था कि पुलिस और कोर्ट उसकी जेब में हैं. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी. चांदनी ने शादाब के 'गरीबों के मसीहा' वाले रूप पर सवाल उठाते हुए उसे "घटिया इंसान" बताया और कहा कि वह केवल अच्छा होने का दिखावा करता है. 

चांदनी फरवरी 2025 में अपने वीडियो के प्रमोशन के सिलसिले में शादाब से मिली थी. शादाब ने उसे ऊंचे सपने दिखाए और अपने साथ रील्स में काम करने का मौका दिया, जिसके बाद उसका शोषण शुरू हुआ. चांदनी के पति मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और बैटरी का काम करते हैं. उन्होंने ही उसे हिम्मत दी और अब वे इस मामले में आवाज उठा रहे हैं. 

महिला ने दावा किया कि शादाब ने अपनी ही टीम के एक सदस्य 'जॉनी' का यूट्यूब चैनल हड़प लिया, जिसका सिल्वर बटन भी आ चुका था. चांदनी ने शादाब के साथ काम करने वाली अन्य लड़कियों से भी अपील की है कि वे डरे नहीं और सामने आकर अपनी आपबीती बताएं. 

इंचौली थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है. शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी. इस मामले में शादाब से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अबतक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद की तीनों बहनों की डायरी की एक-एक लाइन पढ़िए, आप सन्न हो जाएंगे केस में आए ट्विस्ट को जानकर