Meerut News: मेरठ SSP के पद से अब IPS अविनाश पांडे का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें अब लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है. अविनाश पांडे का तबादला गुरुवार देर रात हुआ, लेकिन शुक्रवार को भी वह गए एक गंभीर विवाद में घिर गए. बता दें कि SSP अविनाश पांडेय और SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर एसएसपी ऑफिस और एसओजी दफ्तर में जूतों, लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं. दोनों पुलिस अधिकारियों पर ये आरोप दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के प्रदर्शन मामले में आरोपी किसान और सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने लगाए हैं.
ADVERTISEMENT
दिग्विजय भाटी ने क्या आरोप लगाए हैं?
दिग्विजय भाटी ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. भाटी का आरोप है कि मेरठ के तत्कालीन SSP अविनाश पांडे उन्हें अपने चैंबर में दलित छात्रा हत्याकांड मामले के लिए बुलाया था. किसान नेता का दावा है कि इस दौरान उनके साथ बर्बरता हुई. आरोप के मुताबिक, SSP अविनाश पांडे ने उन्हें गालियां दीं और जूतों, लात-घूंसों से पीटा. इसके बाद दोनों को SOG के हवाले किया गया. एसओजी ऑफिस में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने पैर बांधकर उल्टा लटकाया और तलवों, कमर तथा पीठ पर फट्टों और लाठियों से पिटाई की. शुक्रवार सुबह दिग्विजय की आंख पर भारी सूजन और चोट के निशान दिखाई दिए.
मेरठ पुलिस ने क्या कहा?
मेरठ पुलिस ने शिकायत करने वाले दिग्विजय भाटी पर ही उल्टे सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने कहा कि दिग्विजय हिस्ट्रीशीटर और उन्हें आंख पर चोट खुद लगी है. पुलिस का दावा है कि घर जाते समय स्कूटी फिसलने से दोनों को चोट आई है.
सपा और चंद्रशेखर ने खड़े किए सवाल
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने इस मामले में प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने दोषी पुलिसवालों पर एक्शन की मांग की है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस पूरी घटना को पुलिस का अत्याचार और बर्बरता करार दिया है.
ADG ने दिए जांच के आदेश
मेरठ के ADG ने हिरासत में हुई पिटाई के मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: दलित समाज के प्रदर्शन में वकील रवि गौतम को मारे थे थप्पड़... अब IPS अविनाश पांडे मेरठ SSP पद से हटाए गए
ADVERTISEMENT











