उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या था बीच सड़क पर ही 'पति-पत्नी और वो' का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. बातचीत से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे और बाल खींचने तक पहुंच गया. दो महिलाओं के बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं.पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी के पास का है.
ADVERTISEMENT
रंगे हाथों पकड़ा फिर सड़क पर शुरू हुआ हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पत्नी ने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ घूमते हुए देख लिया था. पत्नी ने तुरंत दोनों को रास्ते में ही रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी.देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल गर्म हो गया.
जमकर चले लात घूंसे और खींचे गए बाल
आरोप है कि बहस के दौरान पति और उसकी महिला मित्र ने पत्नी के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पत्नी भी पीछे नहीं हटी और दोनों महिलाओं के बीच बीच सड़क पर ही ज़ोरदार भिड़ंत हो गई. दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, सड़क पर गिराया और जमकर मारपीट की,
तमाशबीन बने लोग बनाते रहे वीडियो
सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद की खबर मिलते ही टीम को तुरंत सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी के पास भेजा गया था. घटना में एक महिला को चोटें आई थीं जिसे प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'चवन्नी' वाले तंज पर जयंत चौधरी का अखिलेश को जवाब, सपा प्रमुख की बयानबाजी पर खड़े किए सवाल
ADVERTISEMENT











