गुजरात में ये क्या लेकर घूम रहा था यूपी का लड़का? हुआ 25 करोड़ का खुलासा

यूपी तक

22 Oct 2026 (अपडेटेड: 22 Oct 2026, 12:13 PM)

गुजरात के अहमदाबाद में करीब 25 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोहम्मद इमरान अली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सीटीएम टोल प्लाजा के पास से 4.53 किलोग्राम हेरोइन और 2.49 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की.

UPTak

तस्वीर प्रतीकात्मक है

Google CTA

गुजरात के अहमदाबाद में उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक युवक गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके साथ दिल्ली के दो लोगों को भी पकड़ा है. मेरठ का युवक गुजरात क्या करने गया था? दरअसल, मामला करीब 25 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी का है. 

यह भी पढ़ें...

तीनों को अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सीटीएम टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में हेरोइन और मेफेड्रोन समेत कुल करीब 25 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं.

मेरठ का मोहम्मद इमरान अली गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद इमरान अली और दिल्ली निवासी 44 वर्षीय टिफेल नोखेज तथा 59 वर्षीय कफील अहमद के रूप में हुई है.

बुधवार को सूरत और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रामोल थाना क्षेत्र में ये कार्रवाई की. पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को तोड़ना था.

25 करोड़ की हेरोइन और मेफेड्रोन जब्त

पुलिस ने सीटीएम टोल प्लाजा के पास से 4.53 किलोग्राम हेरोइन और 2.49 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की. जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.

आरोपियों का पहले भी सामने आ चुका है नाम

पुलिस के मुताबिक, टिफेल नोखेज पर 2014 में अमृतसर में 100 ग्राम हेरोइन और 2019 में 300 किलोग्राम हेरोइन के परिवहन में शामिल होने का आरोप है. मोहम्मद इमरान अली का नाम छेड़छाड़, मानव तस्करी और धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मामलों में जुड़ा बताया गया है.

वहीं, कफील अहमद को पहले जयपुर में 18.5 किलोग्राम चरस की बरामदगी, अहमदाबाद में 100 ग्राम मेफेड्रोन और राजस्थान में पैरोल पर रहते हुए 3 किलोग्राम अल्प्राजोलम से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. फिलहाल पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव की रामपुर जेल में आजम खान से होने वाली मुलाकात के क्या हैं मायने? समझिए पूरी Inside स्टोरी