मेरठ में हिंदू लड़की को लेकर मस्जिद के इमाम का बेटा फैज हुआ फरार! सहेली ने खोला सारा राज तो थाने पहुंचा परिवार

यूपी तक

• 02:30 PM • 19 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. लड़की के परिजनों ने कचहरी मस्जिद के इमाम मंसूर के बेटे फैज पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है.

Meerut Girl Missing Case

Meerut Girl Missing Case

Google CTA

Meerut Girl Missing Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. लड़की के परिजनों ने कचहरी मस्जिद के इमाम मंसूर के बेटे फैज पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लड़की के परिजन और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ें...

घर से गायब हुई लड़की

परिजनों के मुताबिक, लड़की मंगलवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई. काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने आसपास के लोगों और परिचितों से जानकारी जुटानी शुरू की. लड़की के पिता के अनुसार, इसी दौरान उसकी एक सहेली से पूछताछ की गई, जहां से उन्हें फैज के बारे में जानकारी मिली.

सहेली से मिला सुराग

लड़की के पिता का दावा है कि सहेली ने बताया कि कचहरी मस्जिद के मौलाना का बेटा फैज लड़की को अपने साथ ले गया है. इसके बाद परिवार तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर दी. परिजनों ने पुलिस के सामने लड़की की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है.

संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे

मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे. संगठन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा सकता है और उसकी जान को खतरा हो सकता है. हालांकि, इन आशंकाओं की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है.

आरोपी के पिता से पूछताछ

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी फैज के पिता मंसूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. लड़की और फैज की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.