'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो मुझे हराओ...', मेरठ के किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर ने विरोधियों को मैदान में उतरकर हराने की दी चुनौती

उस्मान चौधरी

• 10:47 AM • 18 Aug 2026

मेरठ के किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर का स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में दिया गया बयान चर्चा में है. मंच से उन्होंने अपने विरोधियों, भू-माफियाओं और दूध माफियाओं को चुनावी मैदान में उतरकर उन्हें हराने की चुनौती दी.

MLA Shahid Manzoor Viral Statement

MLA Shahid Manzoor Viral Statement

Google CTA

MLA Shahid Manzoor Viral Statement: मेरठ के किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर का स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में दिया गया बयान चर्चा में है. मंच से उन्होंने अपने विरोधियों, भू-माफियाओं और दूध माफियाओं को चुनावी मैदान में उतरकर उन्हें हराने की चुनौती दी. विधायक के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस तल्ख अंदाज के बाद मेरठ के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें...

भू-माफियाओं को ललकारा

15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में शाहिद मंजूर ने मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया हैं, सब आओ. सब इकट्ठे होकर जोर लगाओ. तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो मुझे हराओ, आओ सामने मैदान में.' विधायक के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी इसकी चर्चा होने लगी.

बोले- जितना जोर लगा सकते हो, लगाओ

शाहिद मंजूर ने अपने संबोधन में उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो चुनाव में उनके खिलाफ उतरते हैं. उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा, 'कुछ चोर उचक्के हर इलेक्शन में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, अबके और सही, आओ मैदान में. तुम पिछली बार भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, आओ जितना जोर लगा सकते हो लगाओ.'

चुनावी मुकाबले को लेकर सीधी चुनौती

विधायक के भाषण में चुनावी मुकाबले का जिक्र प्रमुखता से रहा. उन्होंने विरोधियों से सीधे मैदान में आकर मुकाबला करने को कहा. उनके बयान में स्थानीय स्तर पर सक्रिय भू-माफियाओं और दूध माफियाओं को भी निशाने पर लिया गया. स्वतंत्रता दिवस के मंच से दिए गए इस बयान में शाहिद मंजूर के तेवर काफी आक्रामक नजर आए.

वीडियो वायरल होने के बाद सियासी चर्चा

कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में विधायक शाहिद मंजूर विरोधियों को चुनावी मैदान में चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं. उनके बयान के बाद मेरठ की राजनीति में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की उम्मीद है.