मेरठ के लोगों को मिलेगा ₹1.60 करोड़ का नया तोहफा, टेंडर के लिए MDA ने जारी किया नोटिफिकेशन

मेरठ के लोहियानगर स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव (पॉकेट-A) में सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने करीब 1.60 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है. इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं.

UP Tak

यूपी तक

• 07:41 PM • 07 Jun 2026

follow google news

मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) ने लोहियानगर आवासीय योजना के सिद्धार्थ एन्क्लेव (पॉकेट A) में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

इसके तहत कॉलोनी की मुख्य सड़क को सुदृढ़ किया जाएगा और नालियों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से इस काम के लिए बकायदा ई-टेंडर (E-Tenders) जारी कर दिए गए हैं.  हम इस प्रोजेक्ट और टेंडर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बेहद आसान भाषा में यहां आपको समझा रहे हैं...

प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें

लोहियानगर आवासीय योजना के सिद्धार्थ एन्क्लेव पॉकेट A में सड़क सुधार और नाली का पुनर्निर्माण कार्य होना है.  अनुमानित लागत करीब 1.60 करोड़ रुपये है. 

टेंडर मिलने के बाद काम को 6 महीने के भीतर पूरा करना होगा.  बयाना राशि (Earnest Money)3.21 लाख रुपये है. डॉक्युमेंट/प्रोसेसिंग फीस 5700 रुपये (GST सहित) है.

जरूरी तारीखें 

  • टेंडर डाउनलोड/अपलोड शुरू होने की तारीख: 08 जून 2026, शाम 04:00 बजे से.  
  • टेंडर अपलोड करने की आखिरी तारीख: 06 जुलाई 2026, दोपहर 12:00 बजे तक.  
  • टेंडर खुलने की तारीख: 07 जुलाई 2026, दोपहर 03:00 बजे.  

टेंडर भरने के लिए जरूरी शर्तें और नियम

उत्तर प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार के किसी भी सरकारी, अर्ध-सरकारी या पीएसयू (PSU) विभाग में पंजीकृत ठेकेदार या फर्में ही इस टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं. आवेदन के साथ वैध रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है.  

टेंडर फीस और बयाना राशि को एचडीएफसी बैंक के दिए गए आधिकारिक लिंक के जरिए "VC MEDA E-Tendering" के पक्ष में ऑनलाइन जमा करना होगा.  

चूंकि इस प्रोजेक्ट की लागत 25 लाख रुपये से अधिक है, इसलिए यह टेंडर 'टू-बिड सिस्टम' के तहत होगा. इसमें पहले ठेकेदारों के अनुभव, योग्यता और कागजातों की जांच की जाएगी. जो ठेकेदार इस तकनीकी जांच में पास होंगे, केवल उन्हीं का प्राइस बिड (रेट) खोला जाएगा.  

ठेकेदार के पास जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी वैध चरित्र प्रमाण पत्र और हैसियत प्रमाण पत्र होना जरूरी है.  100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र (Affidavit Form T-6) अपलोड करना होगा.  

सभी जरूरी दस्तावेजों पर अपनी मोहर के साथ सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-सत्यापित) करना आवश्यक है.  टेंडर की अन्य जानकारियां: टेंडर से जुड़ी अन्य सभी नियम-शर्तें, बदलाव या निरस्तीकरण की सूचना मेरठ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (www.mdameerut.org) और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन की वेबसाइट ([https://etender.up.nic.in](https://etender.up.nic.in)) पर देखी जा सकती है. टेंडर के दस्तावेज भी इसी ई-टेंडर पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे.