UP Crime News: मेरठ और नोएडा के बीच पुलिस महकमे को हिला देने वाला मामला सामने आया है. महिला सिपाही पहले गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में तैनात थी. अब उसका तबादला मेरठ हो गया है. पीड़िता का आरोप है कि नोएडा के सेक्टर-20 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रकांत उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. आरोप है कि 21 मार्च को चंद्रकांत मेरठ पहुंचा. उसने महिला सिपाही का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. फिर मोबाइल वापस करने के बहाने उसे कंकरखेड़ा बुलाया. महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे कार में खींचकर रेप की कोशिश की. शोर मचाने पर वह स्कूटी की चाबी छीनकर भाग निकला.
ADVERTISEMENT
मेरठ पुलिस की शुरुआती जांच में कहानी में नया मोड़ आया है. एसपी सिटी आयुष विक्रम के अनुसार, घटना वाले दिन (21 मार्च) महिला के खाते से आरोपी के खाते में 40 से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं. सीसीटीवी फुटेज में महिला सिपाही आरोपी के साथ बैठकर जाती दिख रही है. पुलिस को फिलहाल अपहरण जैसी बात पुख्ता नहीं लग रही है. दोनों के बीच पुराना पैसों का विवाद भी सामने आया है.
हेड कांस्टेबल चंद्रकांत को जारी किया गया नोटिस
एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट नवीना शुक्ला मामले की गहन जांच कर रही हैं. हेड कांस्टेबल चंद्रकांत को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह मामला वाकई यौन उत्पीड़न का है या आपसी वित्तीय विवाद का?
ADVERTISEMENT









