Mathura Fuel Protest: मथुरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हल्लाबोल, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Mathura News: वृंदावन में बिजली के खंभे में लगी आग बुझाने पहुंचे संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र शर्मा और उनके साथी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mathura Protest on Fuel

Newzo

19 May 2026 (अपडेटेड: 19 May 2026, 03:08 PM)

follow google news

Mathura News: वृंदावन में बिजली कटौती को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां संविदाकर्मी लाइनमैन के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. मामला वृंदावन कोतवाली पहुंचा, जहां पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित धमेंद्र शर्मा, जो पागल बाबा बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि देर रात्रि को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि हरिदास नगर अटल्ला चुंगी क्षेत्र में बिलजी के खंभे में आग लगी हुई है. सूचना मिलते ही वह साथी लाइनमैन राजू के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली लाइन बंद कर आग बुझाने में मदद की.

आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद 10 से 12 लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. धमेंद्र शर्मा के मुताबिक, अंकुर नामक युवक, निवासी कोयला वाली गली सीएफसी चौराहा, ने बेल्ट, लात और घूंसों से उनके साथ मारपीट की.

साथ ही कुछ अज्ञात लोगों ने धर्मेंद्र से कहा कि रोज बिजली काटते हैं और जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह दोनों कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है.