पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, घटना से पहले दोनों के बीच ये क्या हुआ?

यूपी तक

• 12:19 PM • 21 Aug 2026

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या उसके पति ने कर दी है. इसके बाद आरोपी ने घर पहुंचकर बहन को गोली मारी और खुद भी आत्महत्या कर ली.

Google CTA

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर केस ने सबको हैरान कर दिया है. पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा को उनके ही पति मानस वाजपेयी ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है. पत्नी की जान लेने के बाद आरोपी ने घर जाकर अपनी सगी बहन को भी गोली मारकर जान से मार दिया. पत्नी और बहन को मारने के बाद आरोपी मानस ने खुद की भी जान दे दी. लखनऊ में यह वारदात महज कुछ ही घंटों के अंदर हुई. इन तीन मौतों के मामले में अब एक डराने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

यह भी देखें...

बैंक के बाहर हुआ विवाद

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दिव्या मिश्रा कैब में बैठकर गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के ऑफिस पहुंचती हैं. तभी बैंक के बाहर उनका पति मानस आ जाता है. दोनों के बीच बातचीत होती है, जो अचानक बहस में बदल जाती है. इसके बाद पति मानस बैंक के बाहर ही दिव्या के साथ मारपीट करने लगता है.

गोली चलते ही भागे लोग

वीडियो में दिखाई देता है कि जब मानस मारपीट कर रहा था, तब बैंक का सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारी दिव्या को बचाने के लिए दौड़ते हैं. लेकिन जैसे ही उन्हें मानस के हाथ में हथियार दिखता है और वह पहली गोली चलाता है, तो सभी डर जाते हैं. अपनी जान बचाने के लिए लोग उल्टे पैर भागने लगते हैं. गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो जाता है. कर्मचारी तुरंत दिव्या को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

एक साल से था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा और उनके पति मानस वाजपेयी के बीच पिछले करीब एक साल से झगड़ा चल रहा था. दोनों के बीच तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा था. इसी आपसी विवाद के कारण मानस ने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है.

बहन की हत्या कर की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार, बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की हत्या करने के बाद आरोपी मानस सीधा अपने घर गया. घर पहुंचकर उसने अपनी छोटी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के घर से तीन हथियार भी मिले हैं. इस हत्याकांड की जांच में बैंक के बाहर का यह सीसीटीवी फुटेज एक बहुत बड़ा सबूत माना जा रहा है.