'मेरा जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ, आसिफ ने रितेश मौर्य बन मेरे संग गलत काम किया'... लखनऊ की लड़की की खौफनाक दास्तां

आशीष श्रीवास्तव

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 02:38 PM)

Lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आया है. युवती खुद को ब्राह्मण बता रही है. उसका कहना है कि उसकी जिंदगी के साथ बहुत ही गंदा खेल खेला गया है. ये सब रितेश मौर्या ने किया, जो असल में आसिफ था.

Lucknow News, Lucknow Crime News, Lucknow, Lucknow police, Lucknow love jihad case, up news, up crime, up crime news, up love jihad, up love jihad case

UP News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में युवती जो आरोप लगा रही है, उसे जान आप भी चौंक जाएंगे. युवती का कहना है कि रितेश मौर्य नाम का युवक उसके करीब आया और दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ने शादी भी कर ली. मगर जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो उसने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका नाम आसिफ है.

यह भी पढ़ें...

युवती का कहना है कि आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में ले जाकर, उसके साथ शादी की थी. शादी के बाद 2 साल तक आरोपी उसके साथ खुशी-खुशी रहा और पूजा-पाठ भी करता रहा. मगर जब 2 साल बाद उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसने बताया कि वह रितेश नहीं बल्कि आसिफ है.

ये भी पढ़ें: 200 से ज्यादा कपल्स के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए! रेस्टोरेंट के इस VIP रूम का राज खुला तो पूरे बिजनौर में मचा हड़कंप

ब्राह्मण है पीड़िता

पीड़िता ने बताया, उसका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था. मगर उसे उसके पिता ने पैदा होने के बाद ही गुप्ता परिवार को गोद दे दिया था. परिवार में जब पिता की मौत हो गई तो उसका कोई नहीं रहा. वह पूरी तरह से अकेली रह गई. फिर उसकी जिंदगी में रितेश मौर्य आया.

फिर अपने गांव ले गया

पीड़िता ने बताया, मुस्लिम होने का सच बताने के बाद वह उसे अपने गांव ले गया. यहां उसने और उसके परिजनों ने जबरदस्ती उससे इस्लाम कबूल करवा लिया. उससे कहा गया कि अगर उसने इस्लाम नहीं अपनाया तो उसे मार दिया जाएगा. पीड़िता का कहना है कि उसका कोई भी नहीं था, जो उसे बचा सके.  ऐसे में उसने उनकी बात मान ली.

ये भी पढ़ें: एक ही रूम में सोती थीं चेतन की तीनों पत्नियां टीना, हिना और सुजाता…गाजियाबाद की 3 बहनों के केस में अब जो पता चला, हिल जाएंगे

पीड़िता का कहना है कि मुसलमान बनने के बाद भी पति और परिवार ने उसपर अत्याचार करने शुरू कर दिए. उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा. फिर 2 बच्चों का जन्म और हुआ. शादी को 10 साल हो गए. अब आरोपी उसे छोड़ गया है और किसी अन्य लड़की के साथ चला गया है. इस दौरान उसके साथ कई खौफनाक अत्याचार भी किए गए.

मांस खिलाया-कुकर्म किया

पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसके साथ आरोपी ने कुकर्म भी किया और जबरन मांस भी खिलाया. नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया. मगर वह अपने बच्चों के लिए सब सहती रही. मगर अब 10 साल बाद वह चला गया है. उसका इस दुनिया में बच्चों के अलावा कुछ भी नहीं है.

पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता का कहना है कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत कर चुकी है. मगर पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बता दें कि अब लखनऊ के थाना सआदतगंज में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसे जेल भी भेज दिया है.